फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: देश भर की ऑनलाइन ठगी में इस्तेमाल हो रहा था जालौन का बैंक खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। देश के विभिन्न राज्यों में हुई ऑनलाइन ठगी के मामलों में जालौन निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। केंद्र सरकार के समन्वय पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और जांच के आधार पर पुलिस ने खाताधारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसआई शिवम सिंह सेंगर ने इस मामले में तहरीर दी। बताया कि देश के कई राज्यों से ऑनलाइन ठगी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच के दौरान पता चला कि ठगी से प्राप्त रकम भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में खुले एक खाते में ट्रांसफर की गई थी। जांच में यह खाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायर निवासी उत्तम सिंह के नाम पर पाया गया।

पुलिस के अनुसार इस खाते का उपयोग बिहार, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में हुई साइबर ठगी के मामलों में धनराशि के लेन-देन के लिए किया गया। इनमें फर्जी यूपीआई कर्मचारी बनकर ठगी, फिशिंग लिंक भेजकर रकम निकालना, ऑनलाइन सामान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी और अस्पताल में डॉक्टर की अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठने जैसी घटनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि संदिग्ध खाते का उपयोग वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर अपराध, नौकरी के नाम पर ठगी, फिशिंग और एपीके फाइल स्कैम जैसे मामलों में धन के आवागमन के लिए किया जा रहा था।
कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद ने बताया कि जांच के आधार पर खाताधारक उत्तम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही बैंक को खाता फ्रीज कराने और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें