फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने जेई के खिलाफ की लिखापढ़ी

Wed, 25 Jul 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। एक तरफ लोग बिजली के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं तो दूसरी तरफ विभाग के अधिकारी नाकारेपन से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को रात ग्यारह बजे के आस-पास जब एसडीएम ने 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर छापा डाला तो जेई एस पी सिंह नदारद मिले। खोजबीन के बाद वे अपने आवास पर आराम फरमाते मिले तो एसडीएम ने उनको खूब फटकारा। इतना ही नहीं, एसडीएम ने जेई के खिलाफ विभाग को लिख दिया है जिसकी एक प्रति डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने जेई से कहा कि जनता परेशान है और आप आराम फरमा रहे हैं। बहरहाल, मंगलवार को एसडीएम ने बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया है, इसकी एक प्रति डीएम को भी भेजी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें