फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए जलाई मशाल, बजाए थाली-तसले

Wed, 25 Jul 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। बिजली की बेतहाशा कटौती से आजिज कोंच के लोग आखिर सड़कों पर उतर ही आए। सोमवार को लोगों ने मशाल, थाली, तसले आदि लेकर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आधे घंटे तक नगर का प्रमुख चौराहा जाम रखा। गनीमत रही कि बवाल बढ़ता इससे पहले ही बिजली आ गई और लोग शांत हो गए। दूसरी ओर रोजेदारों ने भी जुलूस निकाल कर गुस्सा जताया और एसडीएम के आवास पर जाकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को शाम लगभग साढे़ आठ बजे भाजपा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुनीलकांत तिवारी, सभासद बादामसिंह कुशवाहा, नरेन्द्र मयंक, अनुराग गुप्ता, विमल याज्ञिक आदि सैकड़ों लोगों ने चन्द्रकुआं चौराहे पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क में अबरोध डाल कर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी थालियां, तसले आदि बजा रहे थे और बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगा रहे थे। कुछ के हाथों में मशालें थीं। जाम के कारण वहां वाहनों की आवाजाही रुक गई और लोगों को गलियों कुलियों से निकलना पड़ा। बड़े वाहन जाम में फंसे रहे।
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी आर पी पाण्डेय, दरोगा सुधाकरसिंह, श्रीप्रकाश आदि पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे, पर प्रदर्शनकारियों ने उनकी एक न सुनी। तभी वहां पहुंचे एसडीएम मोहम्मद गफ्फार ने प्रदर्शनकारियों को यह भरोसा देकर जाम खोलने को कहा कि अगर अगर नौ बजे तक बिजली नहीं आई तो वे भी धरने पर बैठ जाएंगे। इस बीच जाम की सूचना ऊपर तक पहुंच चुकी थी और किसी अनहोनी की आशंका से घबराये बिजली विभाग के अधिकारियों ने निर्धारित समय से पहले ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी। इस पर लोगों ने जाम हटा दिया लेकिन तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए ज्ञापन दिया कि व्यवस्था न सुधरी तो प्रशासन बड़ा आंदोलन झेलने को तैयार रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कुलदीप चौधरी, अजय यादव, रवीन्द्र यादव, महेन्द्र चंदेरिया, शिवम लोहिया, अभिषेक, रवि यादव, मोनू झा, पवन तिवारी, अनुरुद्घ, मिकी पहारिया, अलीउद्दीन, हबीबउद्दीन, विकास झा, सुधीर राठौर, सौरभ राठौर, अंतू सोनी, शबनम झा, चन्द्रप्रकाश कुशवाहा, मदन सीरौठिया, राहुल कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, आफताब, शानू, बल्लू, सलीम अहमद, जाकिर, प्रदीप, दिलीप प्रजापति, जीतू पाठक, शिवम, अनिल, कल्लू दुबे, छोटे यादव, पुरुषोत्तम, रोहित, शाकिर आदि मौजूद रहे।
इससे पहले रोजेदारों ने भी शाम के वक्त छोटा सा जुलूस निकाल कर गुस्सा दिखाया। एसडीएम के आवास पर जाकर दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि रमजान माह में पहले रोजे से ही बिजली की बुरी दशा है जिसके चलते पानी मिलना भी दिक्कत तलब हो गया है। रोजेदारों ने कम से कम 15 घंटे बिजली दिए जाने की मांग की। इस दौरान मोहम्मद समी, मेंहदी हसन, छुन्ना ठेकेदार, बरकत अली, अताउर्रहमान, असद अहमद, आफताब अहमद भूरे, वसीम सिद्दीकी, अंसार अहमद, तारिक अनवर, टिंकू राइन, शहजाद अहमद, नियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें