फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक का अभिनंदन, छात्रों को पुरस्कृत किया

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ग्राम उदोतपुरा के आरएस एजूकेशन सेंटर में बच्चों को रिजल्ट बांटे गए। मेधावी बच्चों को इनाम दिए गए। इस दौरान सदर विधायक दयाशंकर वर्मा का अभिनंदन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा विधायक दयाशंकर ने गांववालों की मांग पर भरोसा दिया कि उदोतपुरा में 400 मीटर सीसी रोड, ग्राम हथेरी व उदोतपुरा में पेयजल संकट के निदान के लिए एक नलकूप तथा दस हैैंडपंप लगवाने का प्रयास करेंगे। जालौन-कोंच मार्ग की मरम्मत करवाये जाने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।
इससे पहले प्रधानाचार्य मधुसूदन सिंह दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने बच्चों को परीक्षा फल बांटे। मेधावियों को शील्ड आदि देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह कुशवाहा ने की। संचालन आईवीसिंह ने किया। इस दौरान बृजेंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष द्विवेदी, ग्राम प्रधान सुखदेव सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, रत्नमाला श्रीवास्तव, वसंती राजावत, शिवनंदन राजावत, लला तिवारी, सुनील परिहार, जसवंत सिंह, नारायण सिंह, मस्ताना निरंजन, अनूप यादव, संदीप यादव, राजेंद्र उपाध्याय, अनंत श्रीवास्तव, भगवान सिंह, उदय सिंह, जालिम सिंह, बुद्ध सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें