फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोजिनी नायडू पार्क व धनुताल का सुंदरीकरण होगा

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच(जालौन)। एसडीएम मोहम्मद गफ्फार व नगर पालिका के अवर अभियंता सतीश कमल ने गुरुवार को सरोजनी नायडू पार्क व धनुताल का निरीक्षण किया। दोनों जगहों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि सरोजिनी नायडू पार्क में सुंदरीकरण के लिए खड़ंजे को उखाड़ कर चौके बिछाए जाएंगे। धनुताल को भी सुंदरीकरण की प्रक्रिया में शामिल किया गया है, पहले चरण में नहर से लेकर तालाब तक लगभग एक किमी लम्बे पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को एसडीएम ने नगर पालिका के अवर अभियंता सतीश कमल के साथ पार्क का मुआयना किया और पार्क के भीतर बिछे खड़ंजे क ो उखाड़ कर वहां उम्दा किस्म के चौके बिछाने के निर्देश दिेए। एसडीएम ने पार्क को चिल्ड्रन पार्क के रूप में विकसित करने के भी निर्देश दिए।
इसके बाद धनुताल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने तालाब की खुदाई कराने की आवश्यकता बताई, लेकिन तालाब में पानी होने की वजह से फिलहाल इस काम को स्थगित करते हुए जेई को निर्देश दिया कि तालाब भरे जाने के लिए नहर से लेकर तालाब तक लगभग एक किमी पक्के नाले का निर्माण पहले चरण में पूरा कराया जाए। तालाब के उत्तर-पूर्वी कोने पर जहां से नहर का पानी तालाब में आता है, पुलिया बनाने के भी निर्देश एसडीएम ने दिए। जेई के यह कहने पर कि इसका टेंडर हो चुका है, एसडीएम ने नाराजगी जताई कि जिन कार्यों के टेंडर हो चुके हैं उसे क्यों नहीं शुरू कराया गया। धनुताल के किनारे तटबंध की मिट्टी खोदने के मामले में भी एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आइंदा तालाब के तटबंध की मिट्टी किसी ने खोदी तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें