उरई (जालौन)।14 अप्रैल को एट में हाईटेंशन लाइन ठीक करने के दौरान प्राइवेट लाइन मैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया था। शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
डकोर थाना व कसबा एट के महेश (40) पुत्र मुन्नीलाल प्राइवेट लाइन मैन है। बीते दिनों आंधी और ओलावृष्टि के चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। वह 14 अप्रैल को खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। उस बीच किसी बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। करंट लगने से महेश बुरी तरह से झुलस गया। परिजनाें ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।