फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते युवक की जलने से मौत

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौंदा कला में बुधवार की सुबह तकरीबन आठ बजे स्टोव पर खाना बना रहे युवक के कपड़ों में आग लग गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे जिला चिकित्सालय ला रहे थे तभी रास्ते में पड़री गांव के पास उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौंदा निवासी सुरेश तिवारी का 35 वर्षीय पुत्र अनुराग तिवारी बुधवार की सुबह स्टोव पर खाना बना रहा था कि उसके गले में पड़ी तौलिया में स्टोव की लौ से आग लग गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। अस्पताल के रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें