फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को जोड़कर संगठन बनाएंगे मजबूत

Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। महिलाआें को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। पार्टी और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी महिलाएं सपा को भारी मतों से जीत दिलाएंगी। यह बात सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष मांडवी निरंजन ने पत्रकारों से वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा की नीतियों से महिलाएं तेजी से जुड़ रहीं हैं। पार्टी महिलाओं के हितों को देखते हुए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर विश्वास करके लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया है। वे शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन करके प्रयास करेंगी कि प्रत्येक घर की महिलाओं तक सपा की नीतियों को पहुंचाकर उन्हें पार्टी से जोड़ सकें। महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए भी वह सक्रियता से काम करेंगी। कहा कि 22 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित धरना प्रदर्शन में महिलाएं भी भाग लेंगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, जमीला बेगम, मीरा राजपूत, गुड्डी निरंजन, मीरा राठौर, नीलम, सूरज मुखी, वीना, जमालुद्दीन पप्पू, इसरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें