फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के भागने पर तीन सिपाही सस्पेंड

Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। नारी निकेतन ले जाए जाते समय सिपाहियों को चकमा देकर युवती के भागने के मामले में एसपी सुनील सक्सेना ने दो महिला व एक पुरुष सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन पर जीआरपी कानपुर में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर युवती को बरामद कर लिया था। कोर्ट में पेश किए जाने पर युवती ने घर जाने से इंकार कर दिया था। इस पर कोर्ट ने उसे पुलिस अभिरक्षा में नारी निकेतन इलाहाबाद भेजने का आदेश दिया था। चार दिन पहले कोतवाली में तैनात सिपाही राजबाला, प्रीति व शिवलाल उसे लेकर इलाहाबाद जा रहे थे, तभी मौका पाकर युवती कानपुर सेंट्रल से पुलिस को चकमा देकर भाग गई थी।
इस मामले में सिपाहियों के खिलाफ जीआरपी कानपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच में सिपाहियों की लापरवाही सामने आने पर एसपी ने तीनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें