फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गम में बदली त्योहार की खुशियां

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दीपावली पर जहां हर ओर खुशियां छाई हुई है, वहीं जिले के पांच परिवारों में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। बुधवार व गुरुवार को किसी न किसी हादसे में अपने परिजनों के विछोह से सभी शोक में डूबे हैं। दीपावली के त्योहार पर गुरुवार को तीनों घरों से अर्थी उठी तो आसपास के लोगों के आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कैलोर निवासी नारायण दास उर्फ दामोदर (58) अपनी पत्नी ममता(56) के साथ बुधवार की सुबह मार्निंग वाक कर लौटते समय खेत में टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दीपावली से एक दिन पहले हुई इस हृदय विदारक घटना से परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव करमरा निवासी शैलेंद्र सिंह (36) तीन महीने से लापता था। बुधवार की सुबह गांव के बाहर मंदिर के पास उसका शव पेड़ से लटका मिला। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद से दीपावली की तैयारी कर रहे लोग शोक में डूब गए। कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडा निवासी जगन्नाथ धोबी की बेटी राधा (16) सप्ताह भर गायब हो गई थी। पिता ने 18 अक्तूबर को गांव के ही तीन लोगों के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। बुधवार की शाम को गांव के कुएं से लड़की का शव मिला। शव काफी सड़ चुका था, पिता ने हाथ में गुदा नाम देखकर उसकी पहचान की। बेटी की मौत से घर वालों की दीवाली काली हो गई।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव कमसेरा के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मोहल्ला चुर्खीवाल निवासी सदभान (24) की मौत हो गई। सदभान की मौत की खबर सुन उसके घर में कोहराम मच गया। दीपावली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर में बुधवार की रात घर के बाहर सो रहे रफीउल्ला खान (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी विलकीश का रो रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें