फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में छाई रौनक, करोड़ों का कारोबार

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। धनतेरस पर बाजारों में देर रात तक रौनक छाई रही। खरीददारों की भीड़ उमड़ने से जमकर धन वर्षा हुई। मोटे अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर बर्तन, ज्वैलरी, वाहन व अन्य कारोबार को मिलाकर करोड़ों की बिक्री हुई। इससे कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। स्टील के चम्मच से लेकर चांदी के बर्तनों का सेट तक खूब बिका। ज्वैलरी की दुकानों में देर रात तक ग्राहकों की भीड़ नजर आई। सोने से ज्यादा चांदी की चमक ज्यादा दिखी। सर्राफा व्यापारी संतोष माहेश्वरी व रामू का कहना है कि उम्मीद के मुताबिक सोने, चांदी के आभूषणों की बिक्री ठीक हुई है। जनपद के सभी सर्राफा व्यापारियों की अनुमानित बिक्री एक करोड़ के आसपास होगी। इसी तरह बाइक और कार बाजार में भी खासी भीड़ देखी गई। एजेंसी संचालकों का मानना है कि हर बार की तरह इस बार भी धनतेरस के दिन कारों और बाइकों की रिकार्ड बिक्री हुई है। बाइकों की एजेंसी चलाने वाले शरद महेश्वरी का मानना है कि पूरे जनपद में धनतेरस के दिन 200 से 300 बाइकों तक की बिक्री हुई है। इसी तरह कार एजेंसी संचालक दीपेश अग्रवाल ने बताया कि एक दिन में सर्वाधिक कारें धनतेरस के दिन ही बिकती हैं, जिनकी संख्या लगभग 70 के आसपास हैं।
विज्ञापन

धनतेरस के दिन मंगलवार को सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ी। कोई सुगन के लिए चम्मच खरीद रहा था तो कोई स्टील और क्राकरी के डिनर शेड और लेमन जूस सेट खरीदता नजर आया। शहर के अंबेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा, बल्दाऊ चौक, बजरिया समेत इत्यादि बाजारों में सजीं बर्तनों की दुकानों में 10 रुपये की चम्मच से लेकर 300 रुपये की बाल्टी, 1600 रुपये की छोटी परात, 500 रुपये का भगोना और 500 रुपये से लेकर 2500 रुपये कीमत वाले स्टील के प्रेशर कुकर महिलाओं की पसंद बने रहे। स्टील के अलावा पीतल के बर्तन 450 रुपये से लेकर 600 रुपये किलो, तांबे के बर्तन 600 रुपये से 800 रुपये, एलमोनियम 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदे गये। इसी तरह इलेक्ट्रानिक बाजार भी ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहा। महिलाओं ने 1600 रुपये की मिक्स जूसर से लेकर 5 से 8 हजार तक की कीमत वाले फूड प्रोसेसर, ओवन, इंडक्शन चूल्हा, स्टील के गैस चूल्हे, मोमोस कुकर इत्यादि सेटों की खरीदारी की।
बर्तनों के अलावा पूजा के लिए सोने, चांदी के सिक्कों की भीड़ जमकर खरीद-फरोख्त हुई। चांदी के सिक्कों की कीमत इस बार 850 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की थी। बाजारों में 400 रुपये से लेकर 600 रुपये कीमत वाले पॉलिस युक्त चांदी के सिक्के खूब बेचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें