फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित जांचों पर अधीनस्थों को फटकार

Mon, 22 Sep 2014 05:32 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। एएसपी लल्लन सिंह ने कोंच कोतवाली सर्किल के सभी थानों की स्वाट टीम व थानेदारों को क्राइम कंट्रोल की घुट्टी पिलाई। लम्बित विवेचनाओं को जल्दी निपटाने, बाहर घूम रहे अपराधियों को अंदर करने और गश्त तथा पिकेट में मुस्तैदी के लिये भी उन्होंने अधीनस्थों के पेंच कसे। उन्होंने यह भी कहा कि नवरात्रि, रामलीला, दशहरा जैसे त्योहारों को लेकर भी पुलिस हर मोर्चे पर अलर्ट रहेगी।
विज्ञापन

बीती देर शाम जिले के अपर पुलिस अधीक्षक लल्लनसिंह ने कोंच कोतवाली में सर्किल के सभी चारों थानों कोंच कोतवाली, एट, नदीगांव, कैलिया थानों के अपराधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लम्बित विवेचनाओं को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने इस बात की सख्त हिदायत अधीनस्थों को दी कि जो भी जांच हो उसकी गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये ताकि कोर्ट में पुलिस को किसी भी प्रकार की फजीहत का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि जो अपराधी जेलों से छूटे हैं उनके क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखी जाये। उनकी गतिविधियां यदि संदिग्ध हों तो तुरंत कार्रवाई की जाये। उन्होंने वांछित लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देशों के साथ यह भी कहा कि खास निगाह इस बात पर भी हो कि कोई बाहरी अपराधी अंदर न घुसने पाये। इस दौरान गश्त, पिकेट और बीट जैसे कामों को भी गम्भीरता से लेने की उन्होंने हिदायत दी। इस दौरान सीओ कोंच महेन्द्रपाल सिंह, कोतवाल मनवीर सिंह, दरोगा अखिलेश उमराव, सुनील तिवारी, एसआई एट अमरसिंह यादव, एसआई रामलाल कुरील, एसओ नदीगांव राजाभैया, एसओ कैलिया राजेशसिंह, दरोगा घनश्याम सिंह आदि उपस्थित रहे। बाद में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहार शांतिपूर्वक निपट सकें, इसके लिये भी अधीनस्थों को तमाम दिशा दिये गये हैं। खासतौर पर अराजक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर पुलिस पैनी निगाह रखेगी। उन्होंने यह भी बताया कि गोकशी को रोकने के लिये सभी सम्भव उपाय करने की भी चेतावनी थाना प्रभारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें