फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट में काउंसलिंग की सूची आई

Mon, 22 Sep 2014 05:31 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापक बनने के लिए आज से दूसरी काउसलिंग शुरू होगी। सूबे में 72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती का मामला तीन साल से कोर्ट के चक्कर लगा रहा है। जब सुप्रीम कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए तो शासन ने पहली लिस्ट में काउसलिंग में 400 सीटों के सापेक्ष 358 प्रशिक्षुओं की लिस्ट जारी कर दी गई थी। 29 और 30 अगस्त को काउंसलिंग हुई। इसमें केवल 52 प्रशिक्षु आए। पहली काउंसलिंग में 10 से 15 प्रतिशत प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया तो दूसरी काउंसलिंग के लिए 10 गुना प्रशिक्षुओं को बुला लिया गया। इस काउंसलिंग में 306 सीटों के लिए 3600 प्रशिक्षुओं की लिस्ट डायट कार्यालय को भेज दी गई है। यह काउंसलिंग 22 से 30 सितम्बर तक चलेगी। इस बावत डायट प्राचार्या ममल देवी जैन का कहना है कि शासन से जो निर्देश प्राप्त होंगे, वहीं कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें