फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने आटो में मारी टक्कर, 11 घायल

Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। कालपी से आटा जा रही आटो को कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे आटो में बैठे 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने ओवरलोड टैम्पो पर निशाना साधते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताया।
विज्ञापन

रविवार को आटो चालक कालपी से सवारियां बैठाकर आटा आ रहा था। दोपहर दो बजे जब आटो कालपी कोतवाली क्षेत्र के गांव उसरगांव के पास पहुंची। तभी कानपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने आटो में टक्कर मार दी। इससे वह खंदक में पलट गया। हादसे से आटो में बैठे दिलीप 26 वर्ष निवासी कदौरा, सीता17 वर्ष पुत्री फूल सिंह निवासी देवीगंज हमीरपुर, सीताराम 60 वर्ष, उनका नाती सुशील 7 वर्ष, आकांक्षा 5वर्ष व पत्नी कलावती 50 वर्ष निवासी जोल्हूपुर, सूरज 45 वर्ष निवासी भदरेखी, आरती16 वर्ष निवासी आटा, सुमन 22 पत्नी राकेश निवासी आटा, धर्मेंद्र 23 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर, रम्भा (60)पत्नी मंगोले निवासी लुहारी झांसी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक मौके से मय ट्रक के भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले ग्रामीणों का कहना है कि परिवहन विभाग की अनदेखी की वजह से आटो चालक धड़ल्ले से ओवरलोडिंग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें