फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन जारी रहा आमरण अनशन

Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। कोटरा में मवेशी वध की घटना को लेकर गौरक्षक दल के आन्दोलन को विभिन्न संगठनों का सर्मथन मिलना शुरू हो गया है। आमरण अनशन पर बैठे लोगों ने कहा कि प्रशासन घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करें और वहां पर ऐसे कृत्य करने वालों को बढा़वा देने वाले थाना प्रभारी को तत्काल हटाए।
विज्ञापन

शहर के गांधी चबूतरा पर गौरक्षक दल के बैनर तले शुरू आमरण अनशन के दूसरे दिन सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह और सीओ वंशराज सिंह ने पहुंचकर अनशन कर रहे लोगों से बातचीत की। कहा कि वह अफसरों से भी बात करेंगे। उनकी जायज मांगे पूरी की जाएंगी। इस पर गौरक्षक दल के जिलाध्यक्ष मनुराज तिवारी ,बजरंग दल के जिला संयोजक राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है। विहिप के महामंत्री माधव मुरारी नायक ने कहा कि जिला प्रशासन को चाहिए था कि वह स्वास्थ विभाग की टीम को निर्देशित करते कि वह यहां प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर दोनों अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते। आमरण अनशन पर बैठे दोनों युवाओं ने कहा कि यह आन्दोलन व्यर्थ नहीं जाएगा। कोटरा में मवेशी वध की घटना के सभी आरोपी गिरफ्तार न किए गए तो आन्दोलन जारी रहेगा। इस मौके पर भोले वर्मा, ए.के.शुक्ला, माता प्रसाद तिवारी, शिवम सिंह सेंगर, सागर सोनी, अभय सिंह, पुनीत तिवारी, मोहित तिवारी, अनुराग गुर्जर, राजेन्द्र वर्मा पुर, शिवा सोनी, हर्ष तिवारी आदि ने कहा कि अनशनकारियों का स्वास्थ बिगड़ रहा है। प्रशासन को जल्द ही इस पर निर्णय लेना चाहिए।
इनसेट-
गौरक्षक दल को इनका भी सर्मथन
कोटरा की घटना को लेकर गौरक्षक दल की ओर से शुरू किए गए आमरण अनशन को बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद,एबीवीपी,का सर्मथन तो पहले दिन से ही था दूसरे दिन परशुराम सेना के अखिलेश दुबे डीहा, विकलांग सभा के अजय कुमार के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, महामंत्री नागेंद्र गुप्ता, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा पुर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामू निरंजन, विकलांग सभा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने अपने साथियों समेत समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें