फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवनगर चौराहे पर नहीं रुकती हैं रोडवेज की बसें

Thu, 12 Jun 2014 05:32 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। देवनगर चौराहे पर बने रोडवेज के अस्थाई चेक पोस्ट पर बसें नहीं रुकती हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। बताया जा रहा है कि चेक पोस्ट पर कर्मचारी की स्थायी व्यवस्था ने होने के कारण बसों का ठहराव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

देवनगर चौराहा अंतर्राज्यीय चौराहा है, यहां से मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली आदि की ओर बसें जाती हैं। लेकिन रोडवेज की बसें चेक पोस्ट पर रुकती नहीं है, जिससे यात्रियों को मजबूरी में अगली बस का इंतजार करना पड़ता है। मालूम हो कि जनता की मांग पर परिवहन निगम ने देवनगर चौराहे पर चेक पोस्ट तो बना दिया, लेकिन वहां पर कर्मचारियों की व्यवस्था नहीं की। इस चौराहे से प्रतिदिन बांदा, महोबा, राठ झॉसी, उरई, औरैया डिपो की लगभग 50 बसों का आवागमन होता है। चेक पोस्ट पर कर्मचारी न होने से चालक वहां बसे भी नहीं रोकते हैं। समाजसेवी सलिल शुक्ला, प्रकाश नारायण सक्सेना, भूरे निरंजन, राज कुमार सिंह सेंगर, राम बहादुर कुशवाहा, पिंटू तिवारी आदि ने रोडवेज के अधिकारियों से मांग की है कि चेक पोस्ट पर स्थायी कर्मचारी की नियुक्ति की जाए तथा चेक पोस्ट पर यात्रियों के लिए टीनशेड व बैठने की व्यवस्था की जाए। साथ ही बसों का ठहराव कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें