फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, थप्पड़ जड़ा

Mon, 26 May 2014 05:35 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। मेडिकल कालेज में शनिवार की सुबह इलाज कराने आई एक युवती ने डॉक्टर पर परीक्षण के बहाने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। युवती ने विरोध किया तो डॉक्टर ने कहा कि इसी तरह परीक्षण किया जाता है। इस पर युवती ने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इस बीच मामला बढ़ता देख डॉक्टर वहां से खिसक गया। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर निवासी एक युवती शनिवार को मेडिकल कालेज में इलाज कराने आई थी। युवती का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर डॉक्टर झगड़ा करने पर आमादा हो गया और कहा कि इसी तरह परीक्षण किया जाता है। इस पर युवती ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। युवती ने अपने परिजनों को मोबाइल पर सूचना दी तो परिजनों ने पहुंचकर हंगामा किया। इस बीच डॉक्टर वहां से भाग गया। उधर, इस बाबत कोतवाल संतोष सिंह का कहना है कि उन्हें इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। अगर शिकायत आती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें