फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निराकरण न होने पर क्रमिक अनशन शुरू

Wed, 21 May 2014 05:31 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा (जालौन)। क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान न होने पर गुस्साए लोगों ने मंगलवार को बीहड़ विकास मोर्चा के बैनरतले पंचायत कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। बीहड़ विकास मोर्चा के पदाधिकारियों की अगुवाई में शुरू हुए क्रमिक अनशन में वक्ताओं ने कहा कि जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बीहड़ विकास मोर्चा के संयोजक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय जनसमस्याओं के समाधान के लिए 31 जनवरी तथा 23 फरवरी को प्रशासन के बड़े अफसरों को ज्ञापन सौंपकर अल्टीमेटम दिया था। अभी तक कोई सुनवाई न होने पर मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया है। मांगें मंजूर होने तक यह अनशन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि पहूज नदी के पार के गांवों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33 केवीए का विद्युत स्टेशन बनवाया जाए। रामपुरा की पूर्व चेयरमैन उमा देवी की हत्या की जांच सीबीआई से कराई जाए साथ ही मृतक की संपत्ति पर दावा करने वालों की जांच हत्या की पृष्ठभूमि से जोड़कर की जाए। ग्राम सुल्तानपुरा के पास सिंधु नदी पर पक्के पुल का निर्माण कराया जाए। विकास खंड रामपुरा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पड़ी उबड़ खाबड़ जमीन गरीब भूमिहीनों को निशुल्क दी जाए। पड़ोसी प्रांत को नदिया पार के गांवों से सड़क मार्ग से जोड़ा जाए। वही सिद्धपुरा, रिठौरा, राठौरनपुरा से आवागमन के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाए। मंगलवार को क्रमिक अनशन पर अभय कुमार, बबलू पांडेय, इमरान अली, शमीम, दीपक कुमार, लल्ला, बृजेश व संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें