कुठौंद/उरई(जालौन)। ऐकों गांव के पास ट्रक के ऊपर बैठकर सफर कर रहा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम सैब्जापुर निवासी अशोक कुमार(22) पुत्र नैक्से सोमवार को औरैया गया था। वापसी में वाहन न मिलने से वह ट्रक से आ रहा था और ट्रक के ऊपर बैठा था। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ट्रक तकरीबन एक बजे ऐकों गांव के पास रुका तो अशोक ट्रक की छत पर खड़ा हुआ। ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो र्गई। यह देख वहां अफरातफरी मच गई। इसी बीच मौका पाकर ट्रक चालक भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे।