फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने खुद को जिंदा फूंका

Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
ंमाधौगढ़/उरई (जालौन)। पारिवारिक कलह से तंग नवविवाहिता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे कच्चे घर में भी आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। गंभीर रूप से झुलसी युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भीम नगर निवासी अटल प्रसाद की 19 वर्षीय पत्नी मनीषा ने पारिवारिक कलह से तंग आकर गुरुवार को अपराह्न तीन बने घर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। उस समय घर में कोई नहीं था। परिजन खेत में गए थे। आग की चपेट में आकर मनीषा गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आग ने कच्चे घर को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी। उधर, खेत से परिजन भी आ गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बलवीर सिंह का कहना है कि मायके वाले जो भी तहरीर देंगे, उसी के आधार पर जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें