फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन दुकानें राख, कई लाख की क्षति

Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद/शंकरपुर(जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव सनगढ़ में बुधवार की रात तीन दुकानों में आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान राख हो गया। आरोप लगाया जा रहा है कि आग रंजिशन लगाई गई है। आगजनी की इस घटना में कई लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों व दुकानदारों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए और तीनों दुकानें राख हो गईं। सुबह दुकानदारों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रंजिशन दुकान जलाने की तहरीर दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव सनगढ़ निवासी लाल सिंह व नाथूराम व लक्ष्मण की गांव में सड़क के किनारे मिठाई व कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। बुधवार की देर रात अज्ञात लोगों ने तीनों दुकानों में आग लगा दी। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने दुकानदारों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदारों व गांव वालों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक तीनों दुकानें खाक हो गईं। आग से तकरीबन दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित दुकानदारों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें