फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर बरसे और मोदी की शान में कसीदे पढ़े

Fri, 14 Mar 2014 05:31 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में योग गुरु बाबा रामदेव ने योग के आसन सिखाने के साथ ही चुनावी कसरत भी की। बाबा रामदेव ने शिविर के दोनों दिन कांग्रेस पर निशाना साधा। यही नहीं सोनिया व राहुल गांधी पर कड़े प्रहार किए और नरेंद्र मोदी की शान में खूब कशीदे पढ़े। इतना सब होने के बाद भी आयोजकों को न तो आचार संहिता का झंझट झेलना पड़ा और नहीं भाजपा को किसी चुनावी सभा के खर्च का ब्यौरा देना पड़ा। मालूम हो कि इस आयोजन के पहले प्रशासन इसे विवादित मान रहा था। सड़कों के किनारे लगी बाबा रामदेव के कार्यक्रम की होर्डिंग तक उतार दी गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को शिविर के पहले दिन बाबा रामदेव ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का श्रेष्ठ दावेदार बताया और भाजपा ही नहीं पूरे एनडीए को नसीहत दे गए कि मोदी की तरह ही साफ सुथरी छवि वाले प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई जाए। इसके अलावा बुधवार को ही बाबा ने मंच से सोनिया, अन्ना हजारे और केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया। कभी अन्ना के कंधे से कंधा मिलाकर दिखाई देने वाले बाबा ने बुधवार को साफ कर दिया कि अन्ना हजारे अब रिमोट कंट्रोल से संचालित हो रहे है, इसलिए दूरी बना ली है। गुरुवार को शिविर के दूसरे और अंतिम दिन बाबा रामदेव ने अपनी चुनावी कसरत में कुछ ज्यादा ही पसीना बहाया। योगासन सिखाने के बीच-बीच में सोनिया और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते रहे। इसके अलावा किसी नेता व दल का नाम लिए बगैर ही बोले कि अगड़ों और पिछड़ों की राजनीति करने वालों को भी सबक सिखाना है। इशारों ही इशारों में भाजपा की पैरवी करते हुए बाबा रामदेव ने देश से भ्रष्टाचार को मिटाना है और विदेशों में जमा काला धन वापस लाना है, नारा दिया और लोगों से इस नारे को अमल में लाने के लिए संकल्प दिलाते हुए हाथ भी उठवाया।
योग सिखाते सिखाते रामदेव ने मंच से सोनिया और राहुल पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक बहू विदेश से ऐसी आई जिसने पूरा ससुराल ही लूट लिया। गरीब व दलित प्रेेम फोटो खिंचवा कर दिखाने वालों में अगर सच्चा प्रेम है तो वह दलित की बेटी से शादी कर लें लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें दलित की नहीं बल्कि दौलत की बेटी चाहिए।
विज्ञापन

रामदेव ने कहा कि जालौन गरौठा क्षेत्र में बेईमानों से चुनाव में जमानत जब्त नहीं करनी है बल्कि उन्हें अपने क्षेत्र में ही नहीं घुसने देना है। बात को उन्होंने धार्मिक दिशा की ओर मोड़ते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से ही रामायण और महाभारत लिखी गई और यहीं चाणक्य जैसे लोग पैदा हुए। रामायण और महाभारत काल के राक्षस आज फिर उत्पन्न हो गए हैं और उन्हें वोट की चोट से नष्ट करना है। उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि दिल्ली में भोदू पप्पू ने कुछ लोगों को इकट्ठा किया, जब भीड़ न जुटा सके तो सात मिनट में ही अपनी बात कहकर चल दिए। विदेशों में जमा काला धन वापस लाना है तो ईमानदार प्रत्याशी का चुनाव करना होगा। इसके लिए लोगों से हाथ उठवाकर संकल्प कराया और कहा कि वह देश में बेईमानों का राज बदलने में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें