फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलती एचची लाइन से दो किसान झुलसे

Fri, 14 Mar 2014 05:31 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
ंउरई (जालौन)। अलग अलग स्थानों पर गुरुवार को दो किसान खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मौखरी में हुआ। यहां 55 वर्षीय किसान माधौ सिंह खेत में मटर की कटाई कर रहा था। वह खडे़ होकर अंगडाई लेने लगा तभी खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। खेत में काम कर रहे परिजनों ने उसे बचाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के ही गांव गढ़र के 50 वर्षीय वीरेंद्र सिंह खेतों में काम करते वक्त ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने उसे भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले में कई वर्षों से लाइनें नहीं बदली गईं हैं। इससे जर्जर व झूलते तार बवालेजान बने हुए हैं। कई मर्तबा मांग के बाद भी बिजली विभाग ने तार नहीं बदलवाए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें