फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनरों और वाहनों का इंतजाम करें

Wed, 12 Mar 2014 05:31 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में पूरी निष्पक्षता से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो गया है। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश ने सेक्टर प्रभारियों व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि जिन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह पूरी करें। निर्वाचन आयोग के जो दिशा निर्देश हैं वह अच्छी तरह से जान लें जिससे कार्य को समय से पूरा कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है। जो कार्य चुनाव के समय करने हैं उनकी तैयारी पहले से कर लें और जल्दबाजी में किसी तरह का जोखिम न रहे। स्टेशनरी, विद्युत, वीडियो कैमरे, कैमरा, वाहन व्यवस्था को के लिए अभी से जुट जाएं। मतदान पार्टियों के प्रशिक्षण के लिए निर्धारित जगह पर समस्त सुविधाओं को देख लें। साथ ही ट्रेनरों की व्यवस्था कर लें जिससे प्रशिक्षण देने में कठिनाई ना हो। कंट्रोल रूम में जो रजिस्टर रखा जाना है वह आयोग से तय प्रारूप में ही बनेगा। यह तय कर लें कि उसी के आधार पर उसमेें प्रविष्टियां की जाएंगी। काफी संख्या में हल्के वाहन चुनाव में लगाए जाएंगे। यह भी कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मार्च में मतदान होगा। इसके लिए व्यवस्थाएं कर लें। इसका मतपत्र झांसी से लाना होगा। मतपत्रों की गिनती तथा मिसिंग मतपत्रों को देखकर मतदाताओं से अधिक मत पत्र लाना होगा। किसी भी समस्या से निपटने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी से दिशा निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम लोकपाल सिंह,मुख्य कोषाधिकारी शिवसिंह, एसडीएम सदर आनंद शुक्ला आदि जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें