फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Wed, 12 Mar 2014 05:31 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा/उरई(जालौन)। एक शिक्षक ने गुरु -शिष्य के रिश्ते को तार तार कर एक 11 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को बताई। बच्ची के पिता ने शिक्षक के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र निवासी छात्रा के पिता ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उसकी बेटी स्कूल पढ़ने गई थी। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने मध्याह्न के दौरान उसकी पुत्री से पानी मांगा। जब पुत्री पानी लेकर शिक्षक के कमरे में गई तो उसने दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब वह चिल्लाई तो उसे धमका कर चुप करा दिया। यह वहां मौजूद कई बच्चों ने भी देखा। छात्रा घर आई और मां को अपनी आपबीती बताई। मां ने यह बात पिता को बताई तो उसने लोकलाज की बात कहकर चुप करा दिया। यह बात गांव की अन्य छात्राओं ने अपने अपने घरों में बताई तो मंगलवार को एक दर्जन अभिभावक पीड़ित पिता के साथ थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक शकील मोहम्मद के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष एएस त्रिपाठी ने आश्वस्त किया कि पूरे मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुलिस ने मामले में लीपा पोती की तो ग्रामीण मुख्यालय जाकर आलाधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे, क्योंकि जब शिक्षक एक छात्रा के साथ घिनौनी हरकत कर सकता है तो वहां कोई भी छात्रा महफूज नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें