फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों का निस्तारण न होने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा

Tue, 26 Nov 2013 05:43 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक विकास भवन में राज्य कर्मी संयुक्त परिषद कार्यालय में जिलाध्यक्ष कौशल किशोर की अध्यक्षता में हुई। इसके बाद मांगाें से संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में विभिन्न मांगों का निस्तारण किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह एवं राशिद अहमद ने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पिछले दिनों बैठक में कार्यवृत्त के आधार पर ग्राम रोजगार सेवकों को निश्चित रुप से एक अक्तूबर 13 से 3630 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने एवं प्रत्येक कलेंडर वर्ष में 14 दिन का अवकाश दिए जाने का शासनादेश जारी किया गया परंतु जिला प्रशासन द्वारा बेवजह कंटनजेंसी के आधार पर कभी तीन रुपए प्रति मानव दिवस कभी पांच रुपए प्रति मानव दिवस तरह तरह की बातों से सभी को गुमराह किया जाता है। गीता देवी ने कहा कि यदि इसी तरह से जिला प्रशासन ग्राम रोजगार सेवकों के साथ खिलवाड़ करता है तो जनपद के सभी ग्राम रोजगार सेवक सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद मांगोें से संबोधित ज्ञापन डीएम रामगणेश को दिया गया। जिसमें आठ मांगों का उल्लेख किया गया। मांगों का निस्तारण न किए जाने पर आंदोलन की धमकी दी।इस दौरान नरेंद्र भदेवरा, राजेश बोहदपुरा, पंकज सोन, रामकुमार, रविंद्र, पवन कुमार, विनोद दाऊ, गोविंद, राशिद अहमद, अमित कुमार, गोविंद सिंह, प्रदीप, गोरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें