फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पा गदगद हुए 20 मेधावी

Mon, 25 Nov 2013 05:42 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। संगीत की स्वर लहरियों के बीच केशवदेव तिवारी महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें 20 मेधावियों की मेधा को सम्मानित किया गया। जहां टॉपर ताहिरा बानो को डा. दिनेश चंद्र द्विवेदी के नाम पर प्रखर बुद्धि पुरस्कार प्रदान किया गया, वहीं 19 होनहारों को ज्योतिर्मय पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

कालेज में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य नवाब सिंह यादव ने मेधा का सम्मान किया। कहा कि कोई भी पुरस्कार हो वह प्रसन्नता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। कहा कि विद्यार्थी वर्ग पहले अपना लक्ष्य तय करे फिर उसी दिशा में आगे बढ़े। डा. दिनेश चंद्र द्विवेदी सदैव उच्च आदर्शों के साथ अपना दायित्व निभाते रहे। कामरेड देवेंद्र शुक्ला ने लक्ष्य साधने के लिए केवल चिड़िया की आंख पर ध्यान केंद्रित करने की सीख दी। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी ने कहा कि ताहिरा को जिन शख्सियत के नाम पर पुरस्कार मिला है वह पूरे जीवन मानवीय मूल्यों की रक्षा करते रहे। कालपी कालेज की प्रोफेसर शशि पुरवार ने कहा कि अनायास ही कामयाबी की इबारत नहीं लिखी जा सकती इसके लिए उसे खुद को तपाना पडे़गा। संस्था के निदेशक शशिकांत द्विवेदी व यादव महासभा के प्रदेश महासचिव अनिल यादव ने युवा वर्ग को अपनी दृष्टि रखने की सलाह दी। इंजी. महेश पांडे ने अपनी कविता के माध्यम से विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।
प्राचार्य डा. राकेश द्विवेदी ने विद्यार्थियों से हर क्षण लक्ष्य का पीछा करने को कहा। संचालक डा. कुमारेंद्र सिंह सेंगर ने डा. द्विवेदी से जुड़ी तमाम यादें ताजा कीं। प्रखर बुद्धि पुरस्कार समिति के अध्यक्ष अरविंद गौतम व सचिव डा. अंकुर शुक्ला ने कभी संबोधित किया। इससे पहले ताहिरा को मुख्य अतिथि नवाब सिंह यादव ने प्रखर बुद्धि पुरस्कार के तहत प्रशस्ति पत्र के साथ ढाई हजार रुपये का नगद देकर सम्मानित किया। डा. रुबी द्विवेदी, आस्था ने सभी मेधावियों का रोचन कर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षक नेता योगेश चंद्र द्विवेदी, गजेंद्र चौहान, प्रवीण त्रिपाठी, अरविंद चौहान, रजनीकांत द्विवेदी, उमाकांत बब्लू, एसपी शुक्ला, विजय शंकर तिवारी, शरद पचौरी, मनीष द्विवेदी, केएम शुक्ला, पुनीत, करुणा सागर, रामकुमार, श्याम सिंह, श्रीकांत, शरद दीक्षित, पूनम द्विवेदी, पूजा विश्वकर्मा, शिखा सेंगर, अरुण सेंगर, निशा, कृष्ण कुमार पांचाल, रामसिया इत्यादि मौजूद रहे।

इन्हें मिला ज्योतिर्मय पुरस्कार
उरई। मोनिका सिंह, मीनू सेंगर, शिवानी द्विवेदी, मधु, जितेंद्र त्रिपाठी, सुलेखा राजपूत, वंदना, गार्गी सविता, कपिल द्विवेदी, लवली, पूनम पांडे, सुकांक्षा सेंगर, नेहा, निखिल श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, अभिनय द्विवेदी, मिथिलेश कुमारी, मोहिनी, मोहित सेंगर को ज्योतिर्मय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कर्तव्यनिष्ठ विद्यार्थी के रुप में प्रियंका चौहान को पुरस्कृत किया गया। इनमें मीनू सेंगर लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार पाने की हकदार बनीं।

ताहिरा के माता-पिता भी सम्मानित
उरई। अजीतापुर की रहने वाली ताहिरा के साथ उसकी मां इंताज बेगम व पिता अब्दुल समद खान भी आए थे। गांव में अभी भी लड़कियों की पढ़ाई के प्रति लोग संजीदा नहीं है। ऐसे में बेटी को आगे बढ़ाने का जज्बा पाले इंताज और अब्दुल समद को भी सम्मानित किया गया।
जब गायक गायिका रो पडे़
उरई। ताहिरा बानो के जीवन से जुड़ी सच्चाइयों को जब डा. कुमारेंद्र सेंगर ने बताना शुरू किया तो कार्यक्रम में मौजूद गायक मिर्जा साबिर बेग व उनकी बेटी डा. शगुफ्ता अपने पुराने समय को याद करके रो पड़े। बेटी को पढ़ने के लिए वनस्थली भेजने पर साबिर बेग को भी सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

बाक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें