उरई (जालौन)। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोगों के हाथ बढ़ रहे हैं। स्टेट बैंक के पीछे, पीरों वाली मस्जिद के पास यूसुफ अंसारी के आवास पर राहत शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री बांटी।
बाढ़ पीड़ितों क्षेत्रों से आए लोगों को आटा, दाल, चावल, नमक, मोमबत्ती. मिर्च, आलू की किट बनाकर बांटी गई। राशन सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। इस दौरान शिविर संयोजक समाजसेवी यूसुफ अंसारी ने कहा कि गरीबों और पीड़ितों की मदद करना हर इंसान का फर्ज है।
उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म के अनुसार हर मुसलिम को अपनी आमदनी का ढाई प्रतिशत हिस्सा गरीबों और पीड़ितों को बांटना चाहिए जिससे इंसानियत जिंदा रह सके और गरीब, मजलूमों को राहत मिल सके। सभी को यह फर्ज पूरा करना चाहिए। समाजसेवी हलीम अंसारी ने कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में हम सभी को जाति धर्म से ऊपर उठकर मदद के लिए आगे आना चाहिए।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद बृजलाल खाबरी, जिलाध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा, कोआर्डिनेटर कमल दोहरे, जमुनादास बौद्ध, कल्ला चौधरी,, हाजी सली अंसारी, सहील अंसारी, हाजी उवैदुर्रहमान, हाजी मुहम्मद अमजद साहब, हाजी असद उल्ला, हाजी मुहम्मद आमिल अंसारी, हसीब अंसारी, सुबूर अंसारी, मलिक अंसारी, भोला अंसारी, यामीन अंसारी, आसिफ अंसारी, शानू अंसारी, नासिर अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।