उरई (जालौन)। उत्तराखंड में आई दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए बुधवार का को फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने 1.25 लाख का ड्राफ्ट और आसमां वेलफेयर फाउंडेशन कोंच ने 44 हजार 444 रुपये का ड्राफ्ट एवं खाद्य सामग्री डीएम को सौंपी।
फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की बुधवार को बैजनाथ विला में बैठक कर प्रत्येक तहसील से 25-25 हजार रुपये एकत्र किया। सभी ने दैवीय आपदा में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। एसोसिएशन के सदस्यों ने 1.25 लाख का ड्राफ्ट डीएम को दिया। इसके मौके पर जयदेव सिंह यादव, हरिश्चंद्र पाल, कन्हैया लाल याज्ञिक, श्यामकरण दुबे आदि मौजूद रहे।
इसी तरह आसमां वेलफेयर फाउंडेशन कोंच के सदस्यों ने बुधवार को बाजार में घूमकर उत्तराखंड में आई दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए धन, वस्त्र व अनाज एकत्र किया। इसमें 44 हजार 444 रुपये का ड्राफ्ट व वस्त्र एवं खाद्य सामग्री फाउंडेशन के सदस्यों ने डीएम को सौंपीं।
इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, गजराज सिंह, जहीरुद्दीन, अमित चोपड़ा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर डीएम रामगणेश ने कहा कि दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों की सहायता करना पुनीत कार्य है। इस कार्य में सभी लोगों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।