फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने गिराए ईंट, देवरानी-जेठानी की मौत

Wed, 26 Jun 2013 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कालपी नगर में बाजार से घर लौट रही देवरानी, जेठानी के ऊपर बंदरों ने पुरानी बाउंड्री हिला दी जिससे ईंटें दोनों महिलाओं के सिर पर गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लमसर निवासी प्रहलाद पाल की पत्नी पान कुंअर (40) अपनी जेठानी ममता (45) पत्नी महेश पाल के साथ मंगलवार को कस्बे में बाजार करने आई थी। शाम तकरीबन पांच बजे बाजार कर घर वापस जाने के लिए पैदल खोया मंडी के पास से गुजर रही थी तभी पुराने हो चुके फौजी मार्केट की छत पर बंदरों के झुंड ने बाउंड्री हिला दी जिससे गुम्मे महिलाओं के सिर पर गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शवोें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचकर विलाप कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें