फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में कोताही, एई, जेई के निलंबन की सिफारिश

Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जिलाधिकारी रामगणेश ने काम में लापरवाही पर बिजली विभाग के एक सहायक अभियंता व एक अवर अभियंता के निलंबन की सिफारिश शासन से की है। साथ ही पिछले दिनों जर्जर तारों के कारण करंट से मरने वाले तीन लोगों के परिजनों को एक-एक रुपये का मुआवजा देने के लिए विभाग के आला अधिकारियों को चिट्ठी भेजी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बाद भी कार्य में लापरवाही बरत रहे कोंच तहसील क्षेत्र के सहायक अभियंता अजय सविता तथा अवर अभियंता कृष्णमोहन को निलंबित करने के लिए झांसी मंडल के आयुक्त वीवी सिंह तथा प्रदेश शासन को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि इन अभियंताओं ने बार बार कहने के बावजूद कोंच क्षेत्र के जर्जर तार बदलने की दिशा में कुछ नहीं किया। इस कारण शार्ट सर्किट होने से कोंच नगर में तीन दुकानें जलकर राख हो गई थीं। इतना ही नहीं कोंच तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जर्जर तारों के टूटने से तीन लोगों की करंट से जान चली गई। डीएम ने जली दुकानों के मुआवजे के लिए भी विभाग के आला अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें