फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकसवारों से लूट, पुलिस पर पथराव

Thu, 30 May 2013 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली अंतर्गत दबंगों ने बाइक सवार दो लोगों रास्ते में 35 हजार रुपये व अंगूठी लूट ली। लूट की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस पर दबंगों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन

सिकरी राजा निवासी अनूप सिंह राजावत अपने साथी लालजी निरंजन के साथ बुधवार शाम करीब आठ बजे बाइक से अपने गांव जा रहे थे। उदोतपुरा के पूर्व स्थित पीपल के पेड़ के पास अम्बरगढ़ निवासी तीन-चार लोगों ने बाइक रोककर तमंचे के बल पर 35 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित अनूप सिंह व लालजी सिंह की सूचना पर पुलिस दल जब अंबरगढ़ में आरोपियों की तलाश में पहुंची तो दबंगों के समर्थकों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया। पुलिस दल बैरंग को खाली हाथ लौटना पड़ा। कोतवाल नसीम खां ने बताया कि यह आपसी लेनदेन का मामला है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने गांव गई थी तो कुछ शराबियों ने पत्थरबाजी की थी। जांच कर दबंगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
इनसेट
जहरखुरानों ने पूर्व फौजी की बंदूक लूटी
उरई (जालौन)। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर निवासी पूर्व सैनिक श्यामबाबू नोएडा के सेक्टर 18 में सिक्योरिटी गार्ड है। 26 मई को वह दिल्ली से रोडवेज बस से अपने गांव जगम्मनपुर आ रहा था मैनपुरी के पास जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर दोनाली बंदूक, छह कारतूस व नौ हजार रुपये लूट लिए। उसे अचेतावस्था में बस के परिचालक ने गांव में उतार दिया। होश आने के बाद वह थाना रामपुरा पहुंचा जहां पुलिस ने गैर जनपद की बात बताकर उसे टरका दिया। रामपुरा पुलिस के रिपोर्ट दर्ज ने करने पर पूर्व फौजी ने डीआईजी झांसी एसएन सिंह को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। डीआईजी एसएन सिंह ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें