फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह से नहीं हुई केंद्रों पर खरीद

Thu, 30 May 2013 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जोल्हूपुर (जालौन)। किसानों को उनकी उपज गेहूं का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार ने कालपी में छह गेहूं खरीद केंद्र खोले हैं। जिनका लक्ष्य 78 हजार क्विंटल था लेकिन दो माह में गेहूं अपने लक्ष्य का 5745 क्विंटल मात्र खरीदा जा सका। करीब दो सप्ताह से गेहूं की खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन

पीसीएफ प्रभारी सतीश कुमार वर्मा ने बताया कि दो माह में कुल 1319.50 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। लक्ष्य 15 हजार क्विंटल गेहूं खरीदने का था जिसका भुगतान किया जा चुका है। इस केंद्र पर 16 मई से खरीद बंद है। एसएमआई प्रभारी महेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस केंद्र पर 1265 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है जबकि लक्ष्य 20 हजार क्विंटल का था। नैफेड प्रभारी जयकरन सिंह ने कहा कि इस केंद्र पर अभी तक 1493 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। लक्ष्य 15 हजार क्विंटल था। कर्मचारी कल्याण निगम प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस केंद्र पर अभी तक 735 क्विंटल खरीद हुई है। क्रय विक्रय समिति कालपी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस केंद्र पर अभी तक 465 क्विंटल की खरीद हुई है। महेबा सोसायटी प्रथम प्रभारी प्रभुदयाल पांचाल ने बताया कि अभी तक 967 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें