फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स कालेज के पास सादी वर्दी में तैनात होगी पुलिस

Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। गर्ल्स कालेज के पास सादी वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी। बाइक पर फर्राटा भर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले शोहदों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात नवागंतुक पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि उनके मोबाइल पर अभिभावकों ने बताया कि शहर में शोहदे बेटियों को स्कूल, कालेज जाते-आते वक्त परेशान करते हैं। इस पर एसपी ने मातहतों को निर्देश दिए कि वह सादा वर्दी में सुबह स्कूल, कोचिंग टाइम सड़क चौराहों पर रहे और जो शोहदे बाइक से छेड़खानी कर भागते हैं उन्हें दबोचकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। बताया कि मुकदमे की वादी पुलिस बनेगी, जिससे अभिभावक या छात्राओं को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जेबकतरों व टप्पेबाजों पर भी पुलिस निगाह रखे है। आम आदमी के लिए उनके दरवाजे खुले हैं। वह बिना सिफारिश अपनी पीड़ा बता सकते हैं। पुलिस उनके साथ है। त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें