उरई (जालौन)। थाना व कस्बा कुठौंद निवासी पप्पू की दो बेटियों सुरभि (23) और सोनम (19) के बीच सोमवार की देर शाम किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर दोनों बहनों ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने सोनम को मृत घोषित कर दिया जबकि सुरभि की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़ोरा निवासी राजेंद्र (45) ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।