फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका के अपहरण का किया प्रयास

Fri, 18 Jan 2013 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। एक जनवरी को शहर के नया पाठकपुरा छाना निवासी एसआर इंटर कालेज आते समय छात्रा लापता हो गई थी। उसका अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। गुरुवार को शहर के उमरारखेड़ा में घर के दरवाजे खेल रही दस वर्षीय बालिका को बाइक सवार युवकों ने मोबाइल का लालच देकर अपहरण का प्रयास किया, लेकिन बच्ची के चीखने चिल्लाने पर अपहरणकर्ता भाग निकले। सूचना पाकर कोतवाल चंद्रशेखर दुबे मौके पर पहुंचे और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरारखेड़ा निवासी दिलीप कुमार की दस वर्षीय पुत्री नेहा गुरुवार की दोपहर तीन बजे अपने भाई विजय के साथ घर के बाहर खेल रही थी तभी वहां बाइक सवार दो संदिग्ध युवक पहुंचे और बालिका को मोबाइल का लालच देकर बाइक पर बिठाने लगे। तभी बालिका ने शोर मचा दिया। बालिका की चीख पुकार सुनकर मुहल्ले वाले आ गए तो अपहरणकर्ता बालिका को छोड़कर भाग निकले। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्धों की तलाश में शहर भर में चेकिंग करवाई लेकिन अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें