माधौगढ़ (जालौन)। आशीर्वाद बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के अंतर्गत टीचरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ के परिसर में कुपोषण और संक्रामक बीमारियों को रोकने के उपाए बताए गए।
चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार चक्र ने कहा कि देश का भविष्य बच्चों पर निर्भर है। हम सभी को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा। बाल स्वास्थ्य योजना के तहत स्वास्थ्य टीम प्रत्येक विद्यालय जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। विवेक सचान ने कहा कि टीचर, बच्चों को खसरा, कुपोषण के बारे में जानकारी देकर कार्यक्रम को सफल बना सकते हैं। खाने से पहले, शौच के बाद हाथ को साबुन से अच्छी तरीके से धोना चाहिए। खंड शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि एक से आठ फरवरी तक चलने वाले विशेष कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग का साथ देकर बच्चों का परीक्षण करना होगा। उन्होंने सभी टीचरों से 25 जनवरी को रैली निकालकर पौधे लगाने को कहा। इस दौरान रूबी, फूलकली, उमाकांती, संतोष कुमारी, बलवीर भदौरिया, दिलीप तिवारी, नरेश गोस्वामी, सुनील निरंजन, प्रदीप यादव, गोविंद, रामबाबू, रामशरण, महेंद्र प्रताप, रागिनी बुधौलिया आदि रहे।