फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली और जयपुर के लिए रवाना दो ट्रक लापता

Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। कोंच मंडी से हरी मटर लाद कर दिल्ली और जयपुर के लिए रवाना हुए दो ट्रक रास्ते से लापता हो गए। व्यपारी ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है। एक ट्रक कानपुर के एक ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा भेजा गया था।
विज्ञापन

पहला ट्रक मे. चौधरी करतार सिंह नामक फर्म ने 11 जनवरी को कोंच मंडी से हरी मटर लादकर ट्रक नं. यूपी 16 टी 8413 मामा भांजा एंड कंपनी केशवपुर दिल्ली के लिये रवाना हुआ था। दो दिन बाद भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा है। व्यापारी ने आशंका जताई है कि ट्रक चालक ने माल कहीं बेच दिया है अब माल और गाड़ी का पता नहीं चल रहा है। ट्रक कानपुर की पहलवान ट्रांसपोर्ट कंपनी से मंगाया गया था। व्यापारी ने ट्रांसपोर्ट कंपनी से भी बात की है लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। फर्म की ओर से मनीष कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है, समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
उधर, कोंच के ही सलमान फूड कंपनी के हबीरर्हमान ने गोल्डन कानपुर के ट्रक पर तकरीबन डेढ़ लाख रुपए की हरी मटर दुर्गा सब्जी भंडार जयपुर के लिए रवाना की थी लेकिन वह रविवार तक गंतव्य तक नहीं पहुंचा। दोनों ही मामलों की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें