फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचरों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा

Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की रामकुंड परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि टीचरों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। जिला प्रवक्ता सुंदर सिंह ने कहा कि टीचर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को लिखित रूप से अवगत कराएं। उनकी समस्याओं का समाधान हर हाल में कराया जाएगा। मंत्री राजेंद्र चौधरी ने पदाधिकारियों को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि अगली बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हो। जिलाध्यक्ष अमर जू लाल ने कहा कि सभी शिक्षक बंधु वर्ष 2013 का सदस्यता शुल्क जमा कर रसीद प्राप्त कर लें। इस दौरान शिव प्रसाद वर्मा, श्रद्धानंद सिंह, राष्ट्रपाल भाष्कार, महेश विश्वकर्मा ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में रामप्रकाश गौतम, वीरेंद्र दोहरे, भानु प्रताप, अखिलेश कुमार, जितेंद्र मोहन, अनीता अहिरवार आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें