फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाली में लिप्त टीचरों का बहिष्कार करेगा संघ

Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में टीचरों के हित के लिए संघ सदैव संघर्ष करता रहेगा और दलाली में शामिल टीचरों का बहिष्कार करेगा। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष विद्या सागर मिश्र और संचालन ब्लाक मंत्री राजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि वेतनभोगी सहकारी समिति लिमिटेड विकास खंड जालौन, रामपुरा, माधौगढ़, कुठौंद के लिए प्रत्याशियों के बारे में तीनों ब्लाक अध्यक्षों से परामर्श कर नाम निश्चय किया। बैठक में सह समन्वयक काजी अनवर अली द्वारा बीआरसी छोड़कर पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककहरा स्थानान्तरण होने पर विदाई दी गई। अंत में बैठक में चंद्रशेखर भास्कर सहायक प्राथमिक विद्यालय पतराही ब्लाक रामपुरा की हत्या पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में लालजी पाठक, अरविंद श्रीवास्तव, प्रशांत पुरवार, गौरीशंकर, शशिकांत, ओमनारायण दीक्षित, कुंजबिहारी, उमाशंकर यादव, चंद्रशेखर प्रजापति, रामतीर्थ वर्मा, जितेंद्र चतुर्वेदी, मानवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें