फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डामर की कमी से नहीं भर रहे सड़क के गड्ढे

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के नाम पर डाली जा रही गिट्टी में पर्याप्त डामर न मिलाने के कारण गिट्टी सड़कों पर आ गई है, जो अब दुर्घटना का सबब बन रही है।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय से आने वाली सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए पैचवर्क किया जा रहा है। इसमें डाली जा रही जीरो नंबर गिट्टी में पर्याप्त डामर नहीं मिलाया जा रहा है। डामर के नाम पर की जा रही खानापूर्ति के कारण गिट्टी थोड़े ही दिनों बाद सड़क पर आ जाती हैं, जो सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति देवनगर चौराहे की है। यहां सड़क पर डली गिट्टी पर फिसलकर बाइक चालक आए दिन गिरकर चुटहिल होे रहे हैं। लाखन सिंह परिहार, नवीन गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, भुलई गुप्ता, पवन याज्ञिक, कक्कू परिहार, मुहम्मद रहीस, मुहम्मद सेखू ने जिला अधिकारी से मांग की है कि पैचवर्क को मानक के अनुरूप कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें