फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजार हेक्टेयर में होगी हाईब्रिड बाजरा की खेती

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कृषि महकमे की पहल पर खेतों में हाईब्रिड बाजरा की खेती की जाएगी। कृषि महकमा इस योजना के तहत एक हजार हेक्टेयर भूमि में खेती कराएगा। यह बात उपकृषि निदेशक सैय्यद बदरे आलम ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष कदन्नो के सघन विकास द्वारा पोषक संरक्षा योजनांर्तगत जिले में एक हजार हेक्टेयर भूमि में हाईब्रिड बाजरा की खेती होगी। सरकार द्वारा आईएनएस आईएम भी योजना के तहत लाभान्वित किसानों में दो किसानों का चयन बाजरा संवर्द्धन इकाई की स्थापना के लिए किया जाएगा। इकाई की स्थापना यूपी एग्रो से आपूर्ति होने पर की जाएगी। किसानों की चयन प्रक्रिया के लिए उपकृषि निर्देशक की अध्यक्षता में गठित समिति तय करेगी। किसानों को बाजरा के प्रदर्शन के लिए 21 से 27 नवंबर तक निशुल्क फार्मों का वितरण किया जाएगा।
उपकृषि निदेशक सैय्यद बदरे आलम ने बताया कि एग्री क्लीनिक से संबंधित प्रशिक्षणार्थी, गैर सरकारी संगठन, प्रगतिशील किसान जो आत्मा योजना के अंतर्गत चयनित है। उन्हें बाजरा का हाईब्रिड बीज के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें