फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 926 रहे गैरहाजिर

Sun, 19 Jan 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के सभी नौ ब्लॉकों में बनाए गए नौ केंद्र पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। परीक्षा की निगरानी के लिए बीईओ व जिला समन्वयकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा में 2686 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 1760 ने परीक्षा दी और 926 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


डकोर ब्लॉक के डीएवी इंटर कॉलेज में 508 परीक्षार्थियों में 391 ने परीक्षा दी और 117 गैरहाजिर रहे। जालौन ब्लॉक छत्रसाल इंटर कॉलेज जालौन में पंजीकृत 427 में 253 ने परीक्षा दी और 174 गैरहाजिर रहे। कुठौंद ब्लॉक के कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कॉलेज शेखपुर बुजुर्ग में पंजीकृत 293 परीक्षार्थियों में 173 परीक्षा देने पहुंचे और 120 गैरहाजिर रहे। कोंच ब्लॉक में सेठ वृंदावन इंटर कॉलेज में पंजीकृत 231 परीक्षार्थियों में 153 ने परीक्षा दी और 78 गैरहाजिर रहे।
नदीगांव ब्लॉक के जिला परिषद इंटर कॉलेज में पंजीकृत 221 परीक्षार्थियों में 127 ने परीक्षा दी और 94 गैरहाजिर रहे। महेबा ब्लॉक के एमएसवी इंटर कॉलेज कालपी में पंजीकृत 283 परीक्षार्थियों में 163 ने परीक्षा दी और 120 गैरहाजिर रहे। कदौरा ब्लॉक के राजकीय मुमताज इंटर कॉलेज कदौरा में पंजीकृत 305 परीक्षार्थियों में 203 ने परीक्षा दी और 102 गैरहाजिर रहे। माधौगढ़ ब्लॉक के जीआईसी बंगरा में पंजीकृतक 244 परीक्षार्थियों में 149 ने परीक्षा दी और 95 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

जबकि रामपुरा ब्लॉक के समर सिंह इंटर कॉलेज में पंजीकृत 174 परीक्षार्थियों में 148 ने परीक्षा दी और 26 गैरहाजिर रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्वक निपट गई। सभी केंद्रों पर एक एक पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें