फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से कच्चे घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। विद्युत शार्ट सर्किट से कच्चे घर में आग लग गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। आग की लपटें व धुआं देखकर ग्रामीण एकजुट होकर आग बुझाने में जुट गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी का सामान कपड़े बर्तन सहित लगभग एक लाख का नुकसान हो गया।
विज्ञापन


डकोर थाना क्षेत्र के मुहाना गांव में सोमवार की दोपहर मुन्ना पुत्र देवीदीन के कच्चे घर में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें व धुआं देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक घर में रखी कपड़े बर्तन अनाज सहित घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर के लोग खेत पर काम करने गए थे। अग्निकांड से लगभग एक लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें