फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह के बाद हंसी खुशी घर गए तीन दंपति

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को तीन दंपतियों के बीच चल रहे विवाद में सुलह समझौता कराया गया। समझौते के बाद दंपति हंसी खुशी घर चले गए।
विज्ञापन


परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को सदस्यों ने संदीप निवासी डिग्गीताल पटेल नगर उरई व सोनम निवासी मुसमरिया थाना चुर्खी के मामले में दोनों पक्षों को समझा बुझाकर समझौता कराया। वहीं बंदना निवासी नदीगांव व रविंद्र कुमार निवासी थाना कोंच व सीमा निवासी राजेंद्र नगर उरई व धर्मेंद्र सरसई बड़ी थाना राठ के बीच काफी दिनों से चल रहे विवाद में दोनों पक्षों की बात सुनकर समझौता करा दिया। इस दौरान परामर्श केंद्र के सदस्य पवन कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार, नसीम खान, मंजू रानी, बाबू सिंह सेंगर व विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें