फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बना लिया, पर नहीं मिल रहा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। शौचालय पूरे न कारण के कारण रोकी गई राशन सामग्री पाने के लिए कार्डधारक दो महीने से परेशान है। उनका कहना है कि उन्होंने अब शौचालय भी पूर्ण करा लिया है लेकिन कोटेदार राशन सामग्री देने से आनाकानी कर रहा है। कोटेदार का कहना है कि जब तक अधिकारियों का लिखित आदेश नहीं मिलेगा, वह उन्हें राशन नहीं देगा। इसके चलते मकर संक्रांति त्योहार पर भी उन्हें राशन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत डकोर ब्लाक के मुहम्मदाबाद गांव में पचास राशन कार्डधारकों को शौचालय निर्माण के लिए बारह हजार रुपये की धनराशि दी गई थी। कई बार कहने के बावजूद इन लोगों ने जब शौचालय निर्माण पूरा नहीं कराया तो प्रधान व सचिव की रिपोर्ट के आधार पर इन लोगों का राशन यह कहकर रोक दिया गया, जब तक इनका शौचालय का निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता है, तब तक इन्हें राशन न दिया जाए।

राशन कार्डधारक शांति स्वरूप, फूलसिंह, सीमा, रानी, रामकली, अभिलाषा, रामहेत, हाशमी, चंद्रमुखी, मीना, सिया आदि ने बताया कि उन्हें दो माह से राशन नहीं मिला है। जबकि हम लोगों ने शौचालय का निर्माण पूरा करा लिया है और उसका उपयोग भी शुरू कर दिया है, बावजूद इसके उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जबकि कोटेदार महिपाल व रामदास का कहना है कि उनके पास राशन रोकने का लिखित आदेश था, लेकिन वितरण का लिखित या मौखिक आदेश अभी तक नहीं मिला है, इसके चलते इन्हें राशन नहीं दे सकते है। भारत सिंह, शिवकुमार, राजेश, रंजना, बबली, उमेश आदि का कहना है कि त्योहार सिर पर है लेकिन वह राशन के लिए परेशान है। सचिव व प्रधान के रोज चक्कर काटने के बावजूद राशन के लिए परेशान घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें