उरई। जम्मू, पंजाब उत्तराखंड में हो रही तेज बारिश होने से जम्मू, कटरा, अमृतसर, हरिद्वार देहरादून की ओर जाने वाली ट्रेनों को रेलवे ने रद्द किया है। शुक्रवार को 82 यात्रियों ने 28000 से अधिक मूल्य के टिकट वापस किए। इन जगहों पर जाने वाले यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी।
दो महीने पहले से कराए हुए टिकट लगातार निरस्त हो रहे। इसके अलावा 22 से 30 सितंबर के बीच गोरखपुर मंडल में ट्रैक मरम्मत के काम के चलते झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली कई दैनिक पैसेंजर ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है। इसमें उत्तर भारत और मुंबई से गोरखपुर गोरखपुर से मुंबई वाली ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसकी वजह से भी यात्री अपने टिकट वापस कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि एक ही समय में रेलवे द्वारा कराए जा रहे ट्रैक मरम्मत के काम की वजह से आने-जाने में दिक्कत आ रही है। इसके लिए रेलवे को कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। इससे यात्री अपने समय से गंतव्य तक पहुंच सके। इसके लिए यात्रियों ने रेलवे के उच्च अधिकारियों से बात करने की कही है। मुख्य पार्सल एवं बुकिंग सुपरवाइजर (सीबीपीएस) हरिमोहन शर्मा ने बताया कि जम्मू कटरा, अमृतसर, देहरादून हरिद्वार की ओर यात्रा करने वाले अधिकांश यात्री अपने टिकट निरस्त करा रहे हैं। (संवाद)