कोंच/जालौन। लोकसभा चुनाव के चलते कोंच में अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह, एसडीएम गुलाब सिंह तथा सीओ शीशराम सिंह की अगुवाई में रूट मार्च निकाला गया।
रूट मार्च से पहले एएसपी ने कोंच कोतवाली में पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों को बताया कि नागरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर जब भी वे कहीं ड्यूटी में जाएं तो हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर और डंडा जरूर साथ में रखें ताकि किसी भी विषम परिस्थिति का डटकर मुकाबला कर सकें। रूट मार्च राजमार्ग, पुरानी व नई स्टेट बैंक, लवली चौराहा, मानिक चौक, सर्राफा बाजार, रामगंज, चौकी तिराहा, रेलवे क्रॉसिंग, मारकंडेयश्वर तिराहा आदि इलाकों में मार्च निकाला।
जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक, एसडीएम भैरपाल सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम के नेतृत्व में पुलिस फोर्स व सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स ने संयुक्त रूप से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रूट मार्च किया। मार्च काली माता मंदिर, तहसील रोड, पानी की टंकी से सब्जी मंडी पहुंचा। इसके बाद चौकी के सामने से छोटी माता मंदिर होते हुए नगर पालिका स्कूल, होते हुए तकिया मैदान एवं वापसी में झंडा चौराहे व चौकी पर आकर समाप्त हुआ।
इस दौरान इंस्पेक्टर महेश कुमार सिंह, कंपनी कमांडर कमल सिंह, चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा, प्रमोद कुमार यादव, सफीक अहमद, शाहजहां, स्वामी नाथ पांडेय, राहुल सिंह, गजेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, आतिल, लवकुश, श्यामजी, पंकज मौजूद रहे। नगर में फ्लैग मार्च करने के बाद टीम क्षेत्रीय ग्राम सुढ़ार सालाबाद व छिरिया सलेमपुर में भी पहुंची। जहां लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई। वहीं, पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का अहसास भी कराया।