फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों और पिचकारी की दुकानों पर दिखने लगी भीड़ं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/जालौन। होली के त्योहार के सिर्फ दो दिन बचे हैं। बाजारों में जहां आकर्षक पिचकारियों के साथ जगह-जगह रंग अबीर के ढेर सजने लगे हैं वहीं होली दहन के स्थान पर लकड़ियां आदि भी एकत्रित होने लगी हैं। बच्चों को बैनटेन, छोटा भीम और डोरेमान की पिचकारियां खूब भा रही है। जिनकी कीमतें 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है। उरई शहर की घंटाघर, स्टेशन रोड, बलदाऊ चौक और जिला परिषद की दुकानों पर भीड़ भी लगनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


फाल्गुन माह में पड़ने वाला रंगों का त्योहार होली पर्व नगर में हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इतना ही नहीं यह त्योहार नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होली किस तरह मनाई जाए इसके लिए भी तरह-तरह की योजनाएं बनने लगती हैं। महिलाएं भी इस होली के आकर्षण में पीछे नहीं रहतीं। घरों पर सेव, नमकीन, गुझिया आदि बनना शुरू हो जाता है।

होलिका दहन के ठीक आठ दिन पूर्व से लगने वाली होलिकाष्टक तिथि से ही सारी तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इसके साथ ही बाजार में भी रंग बिरंगे रंगों की चमक दिखाई देने लगती है। होली का त्योहार नजदीक आते ही जालौन तहसील स्थित झंडा चौराहा, बैठगंज, बिजली पावर हाउस समेत तमाम गलियों में रंगों के ढेरों के साथ ही तमाम तरह की रंग बिरंगी पिचकारियों भी दुकानें सज गई हैं। एएसपी ने बताया कि होलिका दहन के स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं, जहां पर स्थान संवेदनशील है, वहां होलिका दहन के वक्त फोर्स भी तैनात रहेगी। होली में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें