फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने गैरहाजिर परीक्षकों को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नौै सूत्री मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के बहिष्कार पर डटा रहा। उन्होंने जीआईसी केंद्र पर पहुंचकर नारेबाजी की। इस दौरान केंद्र प्रभारी से उनकी बहस भी हुई। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी के कारण बवाल नहीं हो सका। इसी बीच मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो गया।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि शनिवार को राजकीय इंटर कालेज के लिए आवंटित 1,40,172 उत्तर पुस्तिकाओं में 1,089, गांधी इंटर कालेज के लिए कुल आवंटित 96,396 उत्तर पुस्तिकाओं में 4,675, सनातन धर्म इंटर कालेज के लिए 76,241 उत्तर पुस्तिकाओं में 508 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ। उन्होंने बताया कि जीआईसी के मूल्यांकन केंद्र से 423 परीक्षकों में 145 अनुपस्थित रहे।

जबकि गांधी इंटर कालेज में नियुक्त 370 परीक्षकों में 117 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इसी तरह सनातन धर्म इंटर कालेज में नियुक्त 332 परीक्षकों में 98 अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित परीक्षकों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनके खिलाफ शासन को लिखा जा रहा है।
विज्ञापन


उधर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी सर ने बताया कि वित्तविहीन शिक्षकों के लिए मानदेय, पुरानी पेंशन बहाली समेत 9 मुद्दों को लेकर उनका संगठन आंदोलनरत है। शासन ने आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। इसकी वजह से मूल्यांकन बहिष्कार किया जा रहा है और यह तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें